सुपौल, फरवरी 6 -- सुपौल। मौसम ने फिर से करवट ली। कोहरा का प्रकोप छंटा लेकिन आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इसी का नतीजा रहा कि दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। हालांकि मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी। इसका असर तापमान पर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल और जम्मू कश्मीर में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। 8 फरवरी से पश्चिमी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.