बलिया, अगस्त 25 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर जिले में गंगा के जल स्तर पर भी होने लगा है। गायघाट गेज पर गंगा नदी एक बार फिर से बढ़ाव पर हो गयी है। इसके बाद तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है। नदी के बढ़ाव पर होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार रविवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 57.320 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर मे आधा सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव होने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिनों से स्थिर नदी में शनिवार रात से धीमी गति का बढ़ाव शुरू हो गया है। यहां खतरा विन्दु 57.615 मीटर है। उधर, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण इसकी सहायक नदियां केन, बेतवा आदि भारी उफान पर है। इनका पानी यमुना के माध्यम गंगा में आता है। जिसके...