भोपाल, अक्टूबर 19 -- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले दो वेदर सिस्टमों के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में एकबार फिर मौसम खराब हो सकता है। मध्य प्रदेश में भी 3 दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम बिगड़ सकता है। इसको लेकर एमपी के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्ष्य द्वीप क्षेत्र पर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ने और एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इतना ही नहीं दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्नोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के बनने की संभावना है। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.