नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड में सात साल बाद फरवरी आखिर में मौसम फिर बदलने जा रहा है। राज्य में 25 फरवरी से जहां 3200 मीटर तक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। वहीं 27 और 28 फरवरी को 2800 मीटर तक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने फरवरी के आखिरी दो दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर ठंड लौटने जा रही है। फरवरी के आखिरी दिनों में ऐसा मौसम सात साल पहले 2019 में रहा था। तब देहरादून का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बार भी 27 और 28 फरवरी को फिर सर्द दिन रहने वाले हैं। राज्य के 2800 मीटर तक की ऊंचाई वाले अधिकांश हिस्सों में दो दिन बर्फबारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.