बलिया, फरवरी 5 -- बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला और रविवार की शाम बूंदा-बांदी शुरू हो गयी। सुबह से आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादलों को देख किसानों की चिंता बढ़ गई। शाम होने के साथ बूंदा-बांदी से तापमान का पारा लुढ़क गया और ठंड बढ़ गयी। आसमान में बादल छाए रहने से तिलहनी व तिलहनी फसलों पर लाही व माहू कीटों के प्रकोप तेजी से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। आज न्यूनतम तापमान 14 व अधिकतम 22 डिग्री रिकार्ड हुआ। बूंदा-बांदी के बाद कृषि विशेषज्ञ किसानों को दिन साफ होने के साथ ही तिलहनी व दलहनी फसलों पर सल्फर का स्प्रे करने की सलाह दिए हैं।जिले के गड़हांचल में बड़े पैमाने पर दलहनी की खेती होती है। वहीं दियरांचल इलाके में आलू की बम्फर खेती होती है। इसके साथ ही अरहर, मक्का व दलहनी तिलहनी की भी खेती होती है। अगर आज हुई बूंदा-बांदी के बाद मौसम जल्द...