रुडकी, फरवरी 25 -- शहर में मंगलवार को फिर से मौसम बदल गया। सुबह के समय तेज धूप निकली उसके बाद दोपहर के समय अचानक से बादल छा गया। इसके चलते ठंड का एहसास हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कृषि मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...