गया, मई 3 -- सुबह से तीखी धूप निकली और दोपहर बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। गया शहर में बादल छाए रहे तो कई प्रखंडों में बारिश हुई। आमस और इमामगंज में तेज हवा व गरज के साथ अच्छी वर्षा हुई। बादल व वर्षा बाद मौसम सुहान हो गया। तीखी धूप से परेशान लोगों को राहत मिली। अगले दो-तीन दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। धूप के बाद बादल व तेज हवा के साथ जिले में कहीं भी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं व्रजपात भी संभावना बनी हुई है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान बढ़ा महज 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गयी। सुबह से धूप निकलने के कारण अधिकतम तीन डिग्री बढ़ गया जबकि न्यनूतम पारा करीब पांच डिग्री चढ़ गया। शनिवार को अधिकतम 38.5 व न्यनूतम 23.8 डिग्री रहा। नमी सुबह में 56 व शाम तक 58 फीसदी बना रहा। अधिकतम तापमान पिछले पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.