अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार गया है। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत कई गुना अधिक होने से ट्रांसफार्मर दगने लगे हैं, जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी और तापमान के बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। बीते 21 अप्रैल से अधिकतम तापमान में 40 डिग्री के आंकड़े को पार करना शुरू कर दिया था। पांच दिन तो पारा 42 की सीमा को लांघ गया था लेकिन 27 अप्रैल से एकाएक पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही पुरवा हवाएं चलने लगी। जबकि यह खेती के लिए नुकसानदायक रहा। इन्ही दिनों तेज बूंदाबांदी और हवाएं चलने लगीं और तापमान एकाएक घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गेहूं की फसल को आंधी और पानी के कारण भारी नुकसान हुआ। अब 13 दिन बाद एक बार फिर दिन और रात का तापमान बढ़ते क्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.