बरेली, दिसम्बर 6 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार रात फिर बरेली पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। शनिवार को वह एसआईआर ड्यूटी के दौरान मृत हुए बीएलओ के घर जाएंगे। जिला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार रात करीब आठ बजे बरेली पहुंचे। झुमका तिराहे से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने उन्हें रिसीव किया। वहां से प्रदेश अध्यक्ष रामपुर बाग में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा व बदायूं के कोआर्डिनेटर प्रेमप्रकाश अग्रवाल के घर पहुंचे। वहां भोजन के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे और पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शनिवार सुबह नौ बजे कोतवाली के सामने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बा...