फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- फतेहपुर। दोआबा में सर्दी का सितम बरकरार है। एक दिन पूर्व से छाये बादलों के चलते सोमवार को भी घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन गर्मी का असर नहीं छोड़ सके। बादलों संग सर्द हवा चलने और गलन बढ़ जाने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन और रात में गलन बढ़ने से आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो गया है। डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे है कि सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। रविवार की सुबह से सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के ओट से दोपहर में सूर्य ने कुछ देर के लिए झलक दिखायी। इसके बाद बादलों की ओट में छिप गए। दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाये होने से सूर्य की तपिश लोगों को नहीं मिल सकी। बादलों के चलते कोहरे का असर जहां कम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.