नई दिल्ली, फरवरी 17 -- पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर दहल उठा है। यहां सोमवार को हुए एक फिदायीन हमले में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मरने वालों में 9 पाकिस्तानी सुरक्षा बल के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका एक मदरसे के पास हुआ है। यह जानकारी भी सामने आई है कि यह हमला बाजौर जिले के मामोंड तहसील के मलंगी इलाके में एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट को टारगेट करके किया गया। बता दें कि पाकिस्तान का यह प्रांत हाल के महीनों में लगातार जल रहा है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल और टीटीपी जैसे समूहों में रोजाना हिंसक टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा हमले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि एक सुसाइड बॉम्बर ने मलंगी चेकपॉइंट पर तैनात सिक्योरिटी फोर्स में एक्सप्लोसिव से भरी गाड़ी घुसा दी। पाकिस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.