जमशेदपुर, फरवरी 14 -- पलामू टाइगर रिजर्व का बाघ एक बार फिर दलमा अभ्यारण्य में भ्रमण करने लगा है। गुरुवार को कई जगहों पर उसके पंजे के निशान मिले है। वन विभाग बाघ पर निगरानी बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल से चाकुलिया फिर गालूडीह होते हुए बाघ की इंट्री दलमा में हुई है। हालांकि, बाघ द्वारा किसी जानवर के शिकार की सूचना नहीं है। वन विभाग ने जंगल में ट्रैकिंग कैमरे लगाए हैं। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बाघ दलमा पहुंचा है। फिल्हाल वह दलमा के कोर एरिया में विचरण कर रहा है। उसपर नजर रखी जा रही है। 31 दिसंबर से लगातार दलमा और आसपास के इलाके में पंजे के निशान मिले हैं। इसके बाद चांडिल, पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला के विभिन्न इलाकों में भी निशान देखे गए। बाघ पलामू की ओर जाने वाले रास्ते पर नहीं जा पा रहा है। वन विभाग का मानना है कि पलामू टाइगर रिजर्व में रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.