नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली का पारा एक बार फिर से तीस डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों ने सोमवार को गर्मी का अहसास किया। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। दिन में ग्यारह बजे के बाद धूप तेज हो गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 29 से 95 फीसदी तक रहा। छह दिन बाद दिल्ली का पारा एक बार ...