गया, अप्रैल 20 -- बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और चल रही पुरवैया के कारण पिछले दिनों भीषण गर्मी से राहत रही। दस दिनों बाद रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। मौसम साफ हुआ और सुबह से तीखी धूप निकली। दोपहर में गर्म हवा का हल्का असर रहा। स्थिति यह रही कि दस दिनों में रविवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा और पारा सामान्य से अधिक रहा। आंशिक बादल के कारण न्यनूतम पारा नार्मल से अधिक रहा। रविवार को अधिकतम 39.9 और न्यूनतम 24.0 डिग्री रहा। नमी की मात्रा कम होकर सुबह में 69 तो शाम तक मात्र 38 फीसदी रही। 39.9 रविवार को गया सूबे में सबसे अधिक गर्म रहा। औरंगबाद का भी अधिकतम 39.9 डिग्री रहा। पिछले साल 2024 में 20 अप्रैल को अधिकतम 40.8 और न्यूनतम 25.0 डिग्री रहा। अब चलेगी पछुआ, दिन में सताएगी तीखी धूप व गर्म हवा मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि...