कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। जूही के परमपुरवा स्थित आयरन गोदाम से एक चोर ने रात में कई बार में लाखों का माल पार कर दिया। संदेह होने पर मालिक का बेटा घात लगा कर बैठ गया। फिर चोरी करने पहुंचे चोर को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। मंगलवार को चोर को जेल भेजा गया है। गोविंदनगर टी ब्लॉक निवासी सतीश गुप्ता का परमपुरवा स्थित बीएम मार्केट में भारत आयरन एंड मिनरल्स के नाम से गोदाम है। जिसमें, स्क्रैप, एल्यूमिनियम, एंगल, सरिया, कास्ट आयरन, मेटल आदि का भंडारण है। सतीश की पत्नी गीता के मुताबिक गोदाम से कई दिनों से माल पार हो रहा था। 26 जनवरी की रात बेटा सचिन गुप्ता गोदाम की देखरेख करने पहुंचा तो कुछ देर बाद एक चोर ई-रिक्शा में पहुंचा और उसमें 150-200 किलो एंगल लाद लिया। आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम जालपानगर निवासी फैसल उर्फ गोलू बताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.