सोनभद्र, जून 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल के तापमान में बीते तीन दिन से बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार को अधिकतम पारा चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। दिन में तेज धूप के चलते उमस अधिक रहा। पसीने से लोग तर बतर हो जा रहे थे। दिन में उमस की वजह से कूलर, पंखा बेअसर साबित हुए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि अधिकतम पारा में तीन दिन से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 38.4 व न्यूनतम पारा 26.0 डिग्री सेल्सियस तथा गुरुवार को अधिकतम पारा 38.0 व न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...