हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। हापुड़ में मौसम के यू-टर्न ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। सोमवार की सहीं शाम से ही कोहरे ने जनपद को अपनी आगोश में ले लिया। मंगलवार की सुबह तक घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। उधर मौसम में गलन बढ़ने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिन से हापुड़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को दिनभर कड़ाके की ठंड के बाद शाम को कोहरा छाने लगा, रात दस बजे आलम यह था कि दस मीटर का देखना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में वाहनों के पहिए थम गए। मजबूरन सफर करने वाले वाहन एक दूसरे वाहन के पीछे पार्किग लाइट जलाकर सफर करते रहे। वहीं कोहरा मंगलवार की सुबह तक भी जारी रहा, ऐसे में अपने गंतव्य तक जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह 11 बजे के करीब ...