अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम की मार से किसानों की फसल बर्बादी के कगार पर पंहुच गई है। पिछले मौसम की मार से किसान उबर नही पाए थे कि शनिवार की सुबह चार बजे एक बार फिर आंधी के साथ बारिश ने बचीकुची उम्मीद पर पानी फेर दिया। इस बार मौसम की स्थिति किसानों के लिए बड़ी चुनौती के रूप में है। सूखने से पहले एक बार फिर गेहूं की फसल भीग कर खेतों में लेट गई। जिससे अब फसल के अंकुरित होने और दानों के काले पड़ने की आंशका बढ़ गई है। आंधी से आम फसल को खराब कर दिया है। वहीं दूसरी गुरुवार को मौसम के कोप के कारण खराब हुई व्यवस्थाएं अभी तक पूरी तरह सुधर नही पाई हैं। कई गांव में तीसरे दिन भी कि विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। शहरी क्षेत्र में बिजली की आवाजाही लगातार बनी हुई है। रामधाम के कई क्षेत्र में दिन भर में कुछ घंटे ही बिजली आई। बारिश होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.