मऊ, नवम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती मांगने के मामले में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाक्टर बालमुकुंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत अर्जी नामंजूर कर दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाबांध निवासी पीड़ित थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया था कि वह शीतला माता मंदिर दर्शन-पूजन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग सलाहाबाद मोड़ केपास रघुनाथपुरा में एक खाली अहाते में उसे ले जाकर बंधक बना दिए थे। बंधक बनाने के बाद अश्लील वीडियो बनाने के उपरांत पैसे की मांग किए थे। साथ ही साथ मारपीट कर घायल कर दिए थे। शनिवार को आरोपी रघुनाथपुरा निवासी मंजूर की तरफ से कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाक्टर बालमुकुंद ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के ...