मधेपुरा, फरवरी 4 -- चौसा, निज संवाददाता। फिरौती के लिए अगवा किए गए दूसरी कक्षा के एक छात्र को पुलिस ने दस घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। अगवा छात्रा को आलमनगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामद किया गया छात्र चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड एक बीरबल टोला का रहने वाला है। चौसा थाना में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित (रिजर्व) व लाईन एसडीपीओ रवि भूषण ने मंगलवार को बताया कि 50 हजार रुपए की फिरौती के लिए चौसा पूर्वी पंचायत वार्ड दो बीरबल टोला निवासी मो. मुबारक आलम के पुत्र सात वर्षीय मो. शाहनवाज आलम का सोमवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने 50 हजार रुपए फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि छात्र के अपहरण होने की घटना के बाद मंगलवार की सुबह अपहृत छात्र के पिता ने चौसा थाना में केस दर्ज कराया। अपहृत छात्र को बरामद करने के लिए एसपी संदीप सिंह ...