बलरामपुर, जनवरी 31 -- बलरामपुर। जिले के बहुचर्चित फिरोज पप्पू हत्याकांड मामले में शनिवार को न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस आंशिक रूप से सुनी गई। शेष बहस के लिए अदालत ने 4 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में तुलसीपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई तब से न्यायालय में चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...