बलरामपुर, जनवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। फिरोज पप्पू हत्याकांड मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों ने न्यायालय के समक्ष अपनी-अपनी बहस की। शेष बहस के लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिरोज पप्पू हत्याकांड मामले की पत्रावली सुनवाई में लगी है। मंगलवार को पत्रावली में दोनों पक्षों ने बहस की। बताया कि शेष बहस में 20 जनवरी की तिथि न्यायालय ने निर्धारित किया है। बताते चलें कि तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की चार जनवरी 2022 को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। फिरोज पप्पू के भाई की तहरीर पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था। इसी मामले में पूर्व सांसद पिछले चार वर्षों से जेल में बंद थे। हॉल ही में पूर्व सांसद की रिहायी हुई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.