मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से जैनमुनि का जत्था बुधवार शाम पारू पहुंचा। जत्था के साथ चल रहे बीएसएफ के पूर्व इंस्पेक्टर राजन कुमार ने बताया कि विशुनपुर सरैया मध्य विद्यालय और पारू हाईस्कूल में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को जत्था वैशाली स्थित जैन महावीर जी की जन्मस्थली होते हुए पावापुरी जाएगा। इसके बाद झारखंड के गिरिडीह के लिए रवाना होगा। बताया कि जैन मुनि आचार्य वसुनंदजी मुनिराज बिना चप्पल, बिना वस्त्र एवं एक समय भोजन और पानी पीकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य अपने धर्म के लोगों के लिए त्याग करना, जागरूक करना है। बताया कि यात्रा में 50 लोग शामिल हैं। गुरुभक्त संजय जैन ने बताया कि दोनों जगह स्थानीय प्रशासन द्वारा विश्रामस्थल पर रहने की व्यवस्था की गई है। बासोकुंड...