मैनपुरी, दिसम्बर 31 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मांधाता से गुड़गांव नौकरी करने जाने के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मांधाता निवासी संतोष कुमार शाक्य का 26 वर्षीय पुत्र आशुतोष गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार की शाम वह घर से गुड़गांव जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वह मक्खनपुर फिरोजाबाद हाईवे पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आशुतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची मक्खनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.