फिरोजाबाद, जनवरी 14 -- फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में मंगलवार की रात पति ने भारी वस्तु से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बझेरा में परिवार कलह के चलते पति हरि गोपाल ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी अनीता के सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता चंदन सिंह निवासी घुरकुआ अपने परिवार सहित अनीता की ससुराल पहुंचे। अनीता वही पर पड़ी हुई थी। उसके सिर में चोट के निशान थे। परिवार के लोग फरार थे। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका के पिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.