बुलंदशहर, जुलाई 10 -- छतारी से फिरोजाबाद में छोछक लेकर गए देवर भाभी की रेल से कटकर मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव के छतारी आने का इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ला आजाद रोड नई बस्ती निवासी पप्पू सिंह अपनी पुत्री गौरी के पुत्र होने की खुशी में मंगलवार को फिरोजाबाद छोछक लेकर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पप्पू सिंह अपने परिवार सहित मोहल्ले से करीब 20 -25 लोगों को लेकर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर कुछ लोग रात में ही वापस लौट आए थे। सोमवती के साथ उसके तीन बच्चे भावना,रिंकी,वासु भी साथ गए थे। साथ में सोनवती का देवर सनी भी था। बुधवार की सुबह वापस आने के लिए फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के बाद प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। सोनवती ने पहले अपने तीनों बच्चों को प्लेटफॉर्म पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.