एटा, फरवरी 23 -- फिरोजाबाद में विद्युत करंट से हुई दो भाइयों की मौत के बाद मुआवजा दिया जाए। इस घटना के जो दोषी अधिकारी है उकने खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए अखिल भारतीय किसान यूनियन की ओर से तहसील सदर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील किसानों ने होकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि फिरोजाबाद की तहसील जसराना के गांव रुहासी पट्टी निवासी भूपेंद्र शाक्य एवं डॉ. प्रदीप शाक्य की विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की घोर लापरवाही की वजह से बहुत होनहार नौजवानों की असमय मृत्यु हो गई है। विभागीय दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को एक- एक करोड़ रुपए का मुआवजा तत्काल दिन जाने की मांग की गई। तहसील में किसानों के काम नही...