चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता धर्मनगरी चित्रकूट स्थित सीतापुर के एक होटल में रिश्तेदार के साथ ठहरे श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। श्रद्धालु अपने रिश्तेदार के साथ चित्रकूट घूमने आया था। मुंह से खून आने और पेट फूलने पर जब तक श्रद्धालु को जिला अस्पताल लेकर जाया गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। फिरोजाबाद के थाना कोटला क्षेत्र के रानी नगर निवासी 34 वर्षीय हरेन्द्र प्रताप सिंह अपने एक रिश्तेदार माला के साथ चार पहिया वाहन से मंगलवार को चित्रकूट घूमने आए थे। दोनों लोग सीतापुर स्थित काली देवी मंदिर के पास एक होटल में किराए का कमरा लेकर ठहरे। बताते हैं कि आधी रात के समय हरेन्द्र प्रताप की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टी हुई। बुधवार को सुबह तक हालह गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.