औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर रौतियापुर स्थित लक्ष्मी ढाबा के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से कार सवार इंजीनियर की पत्नी की मौत हो गई, जबकि इंजीनियर व उसका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस की तलाश शुरू कर दी है। फिरोजाबाद जनपद के महाराजपुर निवासी ओमपाल सिंह भदौरिया बिजली विभाग में जेई हैं। वह सात फरवरी को औरैया के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित ससुराल आए थे। गुरुवार को वह 33 वर्षीय पत्नी प्रीति सिंह और पुत्र प्रखर प्रताप सिंह के साथ कार से फिरोजाबाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रौतियापुर स्थित लक्ष्मी ढाबा के सामने पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घिसटते हुए पलट गई। हादसे के ब...