फिरोजाबाद, दिसम्बर 25 -- आईआईटी दिल्ली के डोगरा हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि किरण बेदी ने जिले की छात्रा त्रिशिका गुप्ता पुत्री मनीष गुप्ता को नेशनल चैंपियनशिप (वैदिक मैथ्स) में शानदार प्रदर्शन करने पर ट्रॉफी एवं नकद राशि से सम्मानित किया। एकेडमी संचालिका अंकिता जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे। अंकिता जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रेरणादायक आयोजन रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...