आरा, फरवरी 23 -- आरा, निप्र। रेलवे की ओर से होली पर्व के दौरान पंजाब से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए फिरोजपुर से दानापुर के बीच होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04615/16 फिरोजपुर कैंट दानापुर होली स्पेशल का परिचालन आगामी 26 फरवरी से छह मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को फिरोजपुर कैंट से 12.00 बजे खुलकर लुधियाना जं, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, लखनऊ, राय बरेली, बनारस होते हुए अगले दिन 13.30 बजे डीडीयू, 14.50 बजे बक्सर,16.00 बजे आरा जं रुकते हुए दानापुर करीब 17.30 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में इसका परिचालन 27 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर से 21.10 बजे खुलकर 21.40 बजे आरा जं, 22.55 बजे बक्सर रुकते हुए अगले दिन 23.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...