हजारीबाग, जनवरी 8 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। बगोदर के पूर्व विधायक शहीद कॉमरेड महेन्द्र सिंह का 21वां शहादत दिवस 16 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भाकपा माले विष्णुगढ प्रखंड कमेटी की बैठक पांडेडीह में हुई। इसकी अध्यक्षता जिप सदस्य शेख तैयब तथा संचालन प्रखंड सचिव घनश्याम पाठक ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक में पूर्व विधायक ने कहा कि आज झारखंड समेत पूरे देश में फिरकापरस्त ताकतों का मनोबल बढ़ा है। इन फिरकापरस्त ताकतों को मेरे पिता सह पूर्व विधायक शहीद महेन्द्र सिंह ने चुनौती दी थी। उनके अधूरे अरमानों को पूरा करने का पार्टी ने बीड़ा उठाया है। उनका शहादत दिवस 16 जनवरी को बगोदर स्थित बस स्टैंड परिसर में मनाया जाएगा। जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर लोगों को शामिल होने और उनके विचारों को आगे बढ़ान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.