रांची, जनवरी 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें भी अहिंसा का मूल्य समझने लगी हैं। ऐसी ताकतों को बापू, बाबा साहब और संविधान को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति और परिवेश में महात्मा गांधी के विचारों की बहुत प्रासंगिकता है। देश की आजादी में उनकी महती भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सत्य-अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष को एक नया रास्ता दिखाया। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़ी लड़ाइयां जीती जा सकती हैं। अहिंसा को आज पूरा विश्व मान रहा है। हमें बापू, आंबेडकर और संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाइयां लड़नी पड़ रही हैं, आंदोलन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.