नोएडा, जनवरी 4 -- - यमुना प्राधिकरण इसी माह वित्तीय संस्थानों के स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक करेगा, जल्द इसके लिए तारीख तय की जाएगी ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-11 में विकसित होने वाली फिनटेक सिटी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। यहां निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इसी महीने यमुना प्राधिकरण के अधिकारी दिल्ली वित्तीय संस्थानों के स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक करेंगे। उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी तीन चरणों में कुल 750 एकड़ में विकसित करने की योजना है। इसमें निवेश करने वाली कंपनियों को अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। इसे लेकर जनवरी में प्राधिकरण के अधिकारियों ने वित्तीय संस्थानों के स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है। दो- चार दिनों में इसकी तिथि भी घोषित हो जाएगी। फिनटेक सिटी को विकसित करने के लिए गुजरात की ...