नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी विकसित करने के लिए 12 जनवरी को दिल्ली के एक होटल में बैठक होगी। इसमें बैंकिंग, इंश्योरेंस, स्टॉक एक्सचेंज और अन्य वित्तीय क्षेत्र से जुड़े दर्जनों प्रमुख संस्थानों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान यीडा के अधिकारी यमुना सिटी की भौगोलिक, औद्योगिक स्थिति और निवेश का खाका प्रस्तुत करेंगे। बताया जाएगा कि यमुना सिटी में फिनटेक सिटी स्थापना क्यों जरूरी है और इससे देश के वित्तीय व तकनीकी क्षेत्र को कैसे लाभ मिलेगा। अधिकारियों का उद्देश्य इन संस्थानों को यमुना सिटी में निवेश और संचालन के लिए आकर्षित करना है। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-11 में करीब 500 एकड़ भूमि पर फिनटेक सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब और इलेक्ट्रॉनिक्स हब विकसित करने की योजना बना...