गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा। जरूरतमंद परिवारों की फितरा व जकात की रकम से मदद करें ताकि वे लोग भी आपके साथ ईद की खुशियां मना सकें। यह बात शहर के डिप्टी साहब मस्जिद में शनिवार को तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर माहे रमजान की फजीलत बयान करते हुए हजरत मौलाना मुज़क्किर ने कही। उन्होंने कहा ज़कात और फितरे जल्दी मुस्तहिक़ लोगों तक पहुंचा देना चाहित ताकि वे लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। ज़कात को बोझ नही समझना चाहिए, बल्कि यह एक ख़ास धार्मिक क़ानून है जिससे बराबरी का अहसास होता है और दिल मे तकब्बुर पैदा नहीं होता। नमाजे तरावीह में हाफिज मोहम्मद कैफ ने कुरआन सुनाया। मस्जिद की शानदार सजावट के बीच खत्म शरीफ पर जश्न मनाया गया। जुनैद मीनाई के सदारत में जलसा आयोजित किया गया। इसमें मौलाना इलियास ने कहा कि जब आप परेशान हो तो सुकून हासिल करने के लिए कुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.