कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, संवाददाता। आईआईटी चेस क्लब एवं एसबीआई जीआईसी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से आयोजित फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का समापन हुआ। आईआईटी कानपुर परिसर में हुई प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए इंटरनेशनल मास्टर, फिडे मास्टर और उभरते युवा खिलाड़ियों ने शिरकत की। मुख्य वर्ग में मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्त्री शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंक अर्जित कर चैंपियन बने। उन्हें 40 हजार रुपये की राशि और ट्रॉफी दी गई। यूपी के अर्जुन अग्रवाल ने भी 8 अंक प्राप्त कर उपचैंपियन का खिताब जीता और 25 हजार रुपये व ट्रॉफी अपने नाम की। तीसरे स्थान पर दिल्ली के इंटरनेशनल मास्टर आर्यन वर्मा रहे, जिन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। चौथे स्थान पर हरियाणा के आईएम आदित्य धिंगरा और पांचवें स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.