हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता खेल विभाग ने पहली बार वाटर पोलो खेल का आयोजन कराकर अपने खेल कैलेंडर में इस खेल की एंट्री करा ली है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को पहली बार खेल विभाग ने वाटर पोलो के मैत्री मैच का आयोजन किया। वहीं दूसरी ओर बास्केटबॉल मैच के साथ ही पुशअप प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के मानसखंड तरणताल परिसर में रविवार सुबह वाटर पोलो का मैत्री मैच आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इसमें 25 से अधिक तैराकी खिलाड़ियों ने वाटर पोलो में हिस्सा किया। वहीं खिलाड़ियों और कोचों के बीच पुशअप प्रतियोगिता भी कराई गई। वहीं दूसरी ओर स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में बास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.