बरेली, नवम्बर 17 -- बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रशिक्षण केन्द्र बरेली द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिलिंग विथ स्कूल चिल्ड्रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चार विद्यालयों के लगभग 110 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैंटोंमेंट बोर्ड परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन, केंद्र प्रभारी एसटीसी सदींप चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। राजेश सिंह, मीना कुमारी, रोहित शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...