विकासनगर, दिसम्बर 6 -- सहसपुर स्थित मिनी स्टेडियम शंकरपुर में शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों के साथ कबड्डी खेलकर किया। उन्होंने बच्चों को फिट इंडिया शपथ दिलाते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और फिट इंडिया अभियान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आज का युवा खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांसद नरेश बंसल को बधाई देते हुए कहा कि खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को आगे लाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...