औरैया, दिसम्बर 30 -- प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मंगलवार को सदर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने निजी फिटनेस सेंटरों पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने कहा कि पूर्व में सरकारी फिटनेस सेंटर संचालित थे, लेकिन अब सरकार द्वारा निजी स्तर पर तीन-तीन फिटनेस सेंटर खोलने की अनुमति दी गई है। कई स्थानों पर एक ही निजी फिटनेस सेंटर संचालित है, जहां फिटनेस कंट्रोल के नाम पर मनमानी की जा रही है। इससे धांधली और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यापारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। व्यापार मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.