कन्नौज, जनवरी 12 -- कन्नौज। शहर के मानपुर रोड स्थित हनुमान फिटनेस सेंटर का सोमवार को राज्यमंत्री असीम अरुण ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इस सेंटर को युवाओं के लिए बेहतर बताया। उन्होने कहा कि ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि फिटनेस सेंटर और एक्यूप्रेशर चिकित्सा एक साथ मिले। युवाओं में स्वस्थ रहने के लिए आज क्रेज देखा जा रहा है।यह सेंटर युवाओं की फिटनेस के लिए तो बेहतर साबित होगा ही साथ ही हर उम्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने संचालक सुनील प्रजापति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान, निशू प्रजापति, सुनील, अरविंद दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.