पटना, फरवरी 8 -- राजधानी के बापू टावर में अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सक संघ (एआईपीए) के बैनर तले रविवार को फिजियोकॉन 2026 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए फिजियोथेरेपी एवं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया। उद्घाटन सत्र में पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज फिजियोथेरेपी न केवल रोगों के उपचार में बल्कि जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह चिकित्सा पद्धति भविष्य की स्वास्थ्य प्रणाली का एक मजबूत स्तंभ है। वहीं डॉ.एके सोनी ने कहा कि दवा के बढ़ते दुष्प्रभाव से रोकने के लिए फिजियोथेरेपी रामबाण है। डॉ. जेपीएस बादल ने राज्य सरकार से अपील की कि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में भौतिक चिकित्सकों की नियमित बहाली की जाए। कार्यक्रम में फ...