आगरा, जनवरी 4 -- आगरा फिजियोथेरेपी एसोसिएशन ने वाटर वर्क्स स्थित होटल में परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। देर रात तक फिजियोथेरेपिस्ट उत्साह के साथ शामिल रहे। वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट ने नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्या में निष्ठा, गुणवत्ता, निरंतर अध्ययन और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना आवश्यक है। इसे केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना से अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. ब्रह्मवीर सिंह, सचिव डा. गौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष डा. राकेश कुशवाह, कोषाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र शर्मा, सांस्कृतिक सचिव डा. राजकुमार राजावत और डा. अवनीश जादौन का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.