गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। भौतिक चिकित्सा(फिजियोथेरेपिस्ट) का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 फरवरी को महानगर में होने जा रहा है। इसमें देश से बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में शोध पत्र और अन्य चिकित्सा विधि का नवीनतम उपयोग उसका उपयोग और मरीजों को फायदा आदि पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। भौतिक चिकित्सा विधि के विशेषज्ञ विभिन्न राज्यों से आ रहे हैं। यह जानकारी पूर्वांचल फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन के डॉ राकेश सिंह व डॉ. अमित शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसमें फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रहे छात्रों को नई तकनीक का उपयोग भी सिखाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.