मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि की स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2024-28 की परीक्षा में छात्रों ने अपनी कॉपियों में अजब-गजब उत्तर लिखे हैं। इन कॉपियों की जांच में परीक्षक भी सिर धुन रहे हैं। परीक्षकों का कहना है कि कई छात्रों ने सवाल के जवाब में बेवजह की बातें लिख दी हैं। फिजिक्स विषय की कॉपी में फिजिकल फिजक्स से आए सवालों के जवाब में छात्र ने खेल-कूद के महत्व से कॉपी को भर दिया है। इसकी के साथ केमेस्ट्री और हिस्ट्री में भी अपनी मनमर्जी से छात्रों ने उत्तर लिख दिए हैं। स्नातक सेमेस्टर टू की लगभग पांच लाख कॉपियों की जांच की जानी है। वहीं, हिंदी की वैकल्पिक सवालों की श्रेणी में एक छात्र ने पद्मावत का लेखक देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बताया है, जबकि पद्मावत के लेखक मलिक मुहम्मद जायसी हैं। श...