अररिया, फरवरी 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज रेफरल रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को हुई घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार और प्रशासनिक जांच टीम के बीच हाथापाई की खबर राजधानी तक पहुंच चुकी है। मीडिया की तो वह सुर्खियां बन चुकी है। आरोप है कि प्रशासनिक प्रहार में डॉ. दीपक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान एक्स-रे में हाथ की हड्डी क्रैक पाई गई है। अब पीड़ित चिकित्सक भी जांच टीम के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी में जुट गई है। इस घटना के विरोध में गुरूवार देर शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में डॉ. आनंद कुमार, डॉ संतोष भगत,डॉ दीपक कुमार, डॉ सुमित केसरी, डॉ. आजम सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। आईएमए ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.