फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- बुधवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में 3491 परीक्षार्थियों में से 3445 उपस्थित रहे। वहीं 46 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का बुधवार को दूसरा दिन था। सुबह पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा शुरु हुई। पर्यवेक्षकों के निर्देशन परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासन, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों के प्रवेश एवं निकास को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन नेकहा कि परीक्षार्थ...