बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सीबीएसई बोर्ड की 12वी की परीक्षा भी बुधवार से जिले में शुरू हो गई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। एक पाली में परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में पहले दिन फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा ली गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन के सवाल आसान पूछे गए थे। उसको बनाने में कोई भी परेशानी नहीं हुई है पहले दिन आसान परीक्षा ली गई है। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के उप प्रधानाध्यापक लखिंदर प्रसाद ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से दी गई है। 12वी में कुल 111 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.