बदायूं, मार्च 16 -- जनपद में हर ओर एक अजब सी मस्ती, गजब का जोश व खुशी। फिजाओं में उड़े अबीर-गुलाल व पिचकारी से छूटी रंग-बिरंगी बौछार, तो ऐसा लगा मानों सारा जहां रंगीन हो उठा हो। इसी के साथ गूंज उठा कबीरा सारा रा रा रा रा. बुरा ना मानों होली है। जिले में कुछ इसी अंदाज में रंगों का पर्व होली पूरे जोश व उमंग के साथ मनाई गई। सारे गिले-शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने को आतुर दिखे। बच्चों की टोली का हुड़दंग परवान न चढ़ते देख युवा व बुजुर्ग भी उसमें शामिल हो लिए। शाम को एक दूसरे के घर जाकर बधाईयां देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जनपद में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के साथ शांति से होलिका पर्व संपन्न किया गया। शुक्रवार की सुबह को होलिका दहन के बाद वहीं से लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। एक-दूसरे को गले मिलकर होली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.